24 News Update उदयपुर। उमरड़ा निवासी और बैंक में कार्यरत स्वाति शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 100 किलोमीटर साइकिल चलाकर पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अभियान को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया।स्वाति शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की इसमें भागीदारी जरूरी है। पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी तरह जल संरक्षण भी आज की सबसे बड़ी जरूरतों में शामिल है। उन्होंने अपनी साइकिल यात्रा के दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, पेड़ों की देखभाल करने और पानी की हर बूंद को बचाने का आह्वान किया। 100 किलोमीटर की साइकिल यात्रा के जरिए उन्होंने यह संदेश देने का प्रयास किया कि पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों को केवल कार्यक्रमों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें व्यक्तिगत जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘मिशन क्लीन उदयपुर’ के तहत करण माता क्षेत्र में श्रमदान, स्थायी सफाई व्यवस्था के लिए निगम को दिए सुझाव IFS बनने पर अनुराग बाबेल का डूंगला मित्र मंडल उदयपुर ने किया अभिनंदन