24 news Update उदयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार वर्तमान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उदयपुर शहर 153 के ईआरओ एडीएम सिटी उदयपुर एवं एईआरओ 153 उदयपुर ने सभी भागों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भाग संख्या 05, 44, 115, 153 में नियुक्त बीएलओ लक्ष्मण मीणा, योगेश कुमार, मनोहर सिंह एवं मोहम्मद ईलियास के विभाग द्वारा निर्धारित 2002 के मतदाताओं की मैपिंग एवं वर्तमान में परिगणना प्रपत्र के वितरण में कमी पाई गई। इस निर्वाचक रजि. अधिकारी, एडीएम उदयपुर (शहर) जितेंद्र ओझा ने उक्त बीएलओं एवं उनके बीएलओ सुपरवाईजर मनीषा वर्मा, महेन्द्र नागदा, अन्पना व्यास को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्वाचन संबंधित अति महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही के संबंध में जवाब मांगा है। श्री ओझा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अतिमहत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आने पर संबंधित कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही के लिए प्रस्ताव जिला निर्वाचन अधिकारी को भिजवाए जाएंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सतगुरु श्री बाबा द्वारकादास जी महाराज की 45वीं बरसी पर तीन दिवसीय भक्ति आयोजन — कीर्तन, पाठ साहिब और लंगर से गूंजा संत निवास राजस्थान में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई — 3 हजार लीटर वॉश नष्ट, दर्जनों बोतलें जब्त, कई गिरफ्तार