24 News Update उदयपुर. पोक्सो एक्ट और चोरी के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर बदमाश शिव शर्मा उर्फ शिवा (19) को गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्टाग्राम पर ‘Shiva Don of Sector-14’ नाम से प्रोफाइल चलाकर वह बदमाशों वाले गानों पर रिल्स बनाता था और खुद को बड़ा डॉन बताकर पुलिस को चुनौती देता था। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वस्प मेवाड़ा और वृताधिकारी गिर्वा गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी पु.नि. दिलीप सिंह झाला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। तकनीकी निगरानी के आधार पर पता चला कि आरोपी जोधपुर के झालामंड क्षेत्र में एक कार गैराज में हुलिया बदलकर काम कर रहा है। पुलिस टीम ग्राहक बनकर वहाँ पहुँची और उसे डिटेन कर उदयपुर ला रही थी, तभी रास्ते में लघुशंका का बहाना बनाकर वह भागने की कोशिश में नाले में गिरकर घायल हो गया। इलाज करवाने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और रिमांड मंजूर होने पर 14 नवंबर को पैदल परेड के दौरान मौका तस्दीक करवाई गई। यह मामला 16 अक्टूबर 2025 को तब दर्ज हुआ जब सेक्टर-14 निवासी पीड़िता ने शिकायत दी कि मोहल्ले में रहने वाला शिवा महिलाओं से छेड़छाड़, धमकाने और मारपीट जैसी हरकतें करता रहता है। 13 मई को उसकी नाबालिग बेटी के साथ रास्ते में छेड़छाड़, 50 हजार रुपए की मांग और शादी का दबाव बनाया गया। दो दिन बाद आरोपी ने फिर उसका पीछा किया, घर में घुसकर डराया-धमकाया और अलमारी की चाबी लेकर सोने के गहने चोरी कर लिए। इस पर थाना गोवर्धनविलास में प्रकरण संख्या 333/2025, धाराएँ 308(4), 78 BNS और POCSO एक्ट 7/8 में मुकदमा दर्ज हुआ। फरारी के दौरान आरोपी मुंबई, सूरत, अहमदाबाद और जोधपुर में छिपता रहा और इंस्टाग्राम पर बदमाशी भरे वीडियो डालते हुए खुद को “किसी का डर नहीं” बताता रहा। आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मेंअर्जुन लाल उ.नि., धर्मवीर सिंह स.उ.नि. (विशेष भूमिका), मनोहर सिंह स.उ.नि. (विशेष भूमिका), हैडकॉन्स्टेबल भगवती लाल, कॉन्स्टेबल दिनेश सिंह (विशेष भूमिका), सुरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, जितेंद्र सिंह और जसवंत सिंह शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान सरकार ने बढ़ाई निर्माण लागत: रजिस्ट्री हुई महंगी, लेकिन आम खरीदार पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर पंडित नेहरू ने भारत के सपनों को दिशा दी: उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने जयंती पर याद किया योगदान