24 News Update. उदयपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में उदयपुर की सक्रिय महिला नेत्री शांता प्रिंस को राष्ट्रीय संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर शांता प्रिंस ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व—राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और के.सी. वेणुगोपाल—का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का विश्वास और मार्गदर्शन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व—पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा और सचिन पायलट के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उदयपुर जिला कांग्रेस नेतृत्व, देहात अध्यक्ष रघुवीर मीणा, शहर अध्यक्ष फतेह सिंह राठौर, लाल सिंह झाला, उदयपुर सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा, सज्जन कटारा, विवेक कटारा और प्रीती शक्तावत के सहयोग को अपनी राजनीतिक यात्रा में महत्वपूर्ण बताया। शांता प्रिंस ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने, संगठन को सशक्त बनाने और महिलाओं के अधिकारों व सशक्तिकरण के लिए वे हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान पटवारी भर्ती 2025: फाइनल रिजल्ट घोषित, 3705 सफल उम्मीदवारों को नए साल में मिलेगी नियुक्ति चित्तौड़गढ़ में तड़के पांच बजे तेज बरसात से बदला मौसम, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर; 100 मीटर से कम विजिबिलिटी वाला घना कोहरा और 2–4 डिग्री तक गिर सकता है पारा