24 News Update उदयपुर। अम्बामाता थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की ओर से आत्महत्या किए जाने के बाद कथित तौर पर जातिगत गाली-गलौज और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) और बीएनएस की धारा 108 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार मुकेश पिता स्वर्गीय देवीलाल, जाति यादव, निवासी अमर नगर, वंशनराज गेस्ट हाउस के पीछे, थाना अम्बामाता ने रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों की ओर से उसके पिता शांतिलाल यादव पुत्र स्वर्गीय देवीलाल के साथ जातिगत गाली-गलौज की गई और कथित रूप से उन्हें प्रताड़ित किया गया। शिकायत के मुताबिक, 8 सितंबर की शाम शांतिलाल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट में जिन लोगों को नामजद किया गया है, उनमें खुबीलाल खटीक, हंसराज, मोहन खटीक, हरि सिंह, भगवानलाल लाला, प्रेमशंकर और तौकीर खान शामिल हैं।
पुलिस ने 9 सितंबर को मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच RPS महेश कुमार गुर्जर, एससी/एसटी सेल, उदयपुर कर रहे हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading