24 News Update. खेरवाड़ा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा में प्रधानाचार्य संतोष मीणा के निर्देशन में सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।इस अवसर पर छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को सेवा ज्योति कलश यात्रा के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी गई। बताया गया कि विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित यह यात्रा जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को मजबूत करने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का संदेश देती है।प्रभारी नका राम सालवी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा सेवा भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिसर में यात्रा को लेकर छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation छात्रावास में अव्यवस्थाओं पर प्रशासन सख्त, वार्डन को कारण बताओ नोटिस हाईवे पर जाम, बस स्टैंड अतिक्रमण और स्टंट बाइकर्स पर होगी कार्रवाई