24 News Update. खेरवाड़ा, स्थानीय पुलिस थाना परिसर में उपखंड अधिकारी निलेश कुमार कलाल के मुख्य अतिथ्य एवं पुलिस उपाधीक्षक ऋषभदेव अर्जुन सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा आगामी पंचायत चुनाव एवं त्योहारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक के खेरवाड़ा दौरे के दौरान सामने आई हाईवे पर जाम की समस्या से संबंधित मुद्दा उठाया गया। हाईवे अथॉरिटी एवं पीडबल्यूडी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में यातायात व्यवस्था सुधारने के उपायों पर चर्चा हुई। हाईवे पर निजी बसों एवं अन्य वाहनों द्वारा यातायात व्यवस्था बाधित करने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।बैठक में कस्बे की सब्जी मंडी को यदि संभव हो तो कृषि मंडी क्षेत्र में स्थानांतरित करने के प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। बस स्टैंड क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण पर भी चर्चा हुई तथा उचित कार्रवाई करने की बात कही गई। वहीं तेज गति से बाइक चलाने एवं स्टंट करने वाले पावर बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।आगामी पंचायत चुनाव, नवरात्रि महोत्सव एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने आमजन से पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में थानाधिकारी मन मंथ आढ़ा,भाजपा एवं कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल पदाधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बालिका विद्यालय में निकाली सेवा ज्योति कलश यात्रा किशोरी मेले में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित