उदयपुर, 8 अक्टूबर। भूपालपुरा स्थित सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। विद्यालय के 32 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय के प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्को ने बताया कि रोलर स्केटिंग अंडर-17 वर्ग में काव्या राठौड़ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1000 मीटर और वन-लेन रोड स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता।इसी तरह जूडो अंडर-14 छात्र वर्ग में चेरित नागदा ने रजत पदक प्राप्त किया। तैराकी अंडर-17 छात्र वर्ग में कल्पित चौधरी तथा बॉक्सिंग अंडर-17 छात्रा वर्ग में मारिया मन्सूेरी ने कांस्य पदक हासिल किया। जिम्नास्टिक अंडर-14 छात्रा वर्ग में भार्गवी सिंह भाटी ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। राज्य स्तर पर खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्को सहित विद्यालय के शिक्षकगण ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गांधी ग्राउंड में 20 अक्टूबर को होगा 78वां विजयादशमी महोत्सव, मथुरा की टीम बना रही रावण परिवार के पुतले हनुमान चालीसा के साथ कल से गूंजेगा निम्बार्क मैदान, दस दिन मंचित होगी श्रीराम कथा