24 News update भीलवाड़ा. एस आई आर प्रक्रिया के अन्तर्गत बीएलओ द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची में जुड़ने से रहे मतदाताओं को जारी किये गये नोटिसों के जवाब पेश करने की कड़ी में आज तहसील कार्यालय मे पुर ( भीलवाड़ा ) क्षेत्र के 28 मतदाताओं ने भीलवाड़ा कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता एवं बीएलए – 2 योगेश सोनी व बीएलओ सीमा सेन तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर भीलवाड़ा तहसीलदार नीरज रावत को अपने जवाब प्रस्तुत किये। नोटिस के जवाब के साथ एस आई आर प्रक्रिया के अन्तर्गत निर्धारित 13 साक्ष्यों में से वांछित साक्ष्य भी प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर योगेश सोनी द्वारा जवाब देने वाले सभी 28 मतदाताओं के नाम फाईनल मतदाता सुची में जोड़े जाने का अनुरोध तहसीलदार से किया गया। तहसीलदार ने मतदाताओं से आग्रह किया कि आप सभी अपने -अपने क्षेत्र के बीएलओ और बीएलए-2 से सम्पर्क कर के शेष रहे अन्य मतदाताओं जिनको नोटिस मिले है उनकी मदद करते हुऐ 16 जनवरी से पूर्व उनके भी जवाब आवश्यक दस्तावेज सलंग्न करते हुऐ संबंधित कार्यालयों में जमा करवाने में सहयोग करें। साथ ही नये मतदाता जो कि 1जनवरी 2026 को 18 वर्ष के हो गये है उनके नाम भी बीएलओ अथवा ई -मित्र पर जाकर जुड़वाने में सहयोग करावें। पुर के 39 नोटिस अभी भी बीएलओ के पास है जो मतदाता नहीं मिल रहे हैं उनका भी पता कर जल्दी दिये जाएंगे
जवाब देने वाले मतदाताओं के साथ कांग्रेस पार्टी के बीएलए-2. शांतिलाल धौलपुरिया प्रकाश बिश्नोई दीपक भारद्वाज सत्तू मारू महावीर व्यास. शुभम लोयमा राहुल जाट असलम नासिर मोहम्मद अमीन मोहम्मद नीलगर रफीक पठान सोहन रेगर भेरूलाल सेन उदय लाल शर्मा सुनील शर्मा अनुराग व्यास सभी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading