24 news Update उदयपुर/प्रतापगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जनजातीय कैबिनेट मंत्री नंदलाल मीणा का शनिवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अहमदाबाद के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। निधन की सूचना से आदिवासी अंचल सहित प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई। वर्तमान में उनके पुत्र हेमंत मीणा राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।नंदलाल मीणा का जन्म 25 जनवरी 1946 को प्रतापगढ़ जिले के अंबामाता का खेड़ा गांव में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर से बी.ए. और एल.एल.बी. की पढ़ाई पूरी की। वे खेती-बाड़ी के साथ ही सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे।उन्होंने 1972 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा, किंतु सफलता नहीं मिली। 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर उदयपुर ग्रामीण से पहली बार विधायक बने। 1980 में मुंबई अधिवेशन में भाजपा के गठन के समय वे भी उपस्थित रहे और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शुमार हुए।नंदलाल मीणा कुल 7 बार विधायक, 1 बार सांसद और 3 बार मंत्री रहे। वसुंधरा राजे सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला और उन्होंने आदिवासी अंचल में हॉस्टल, एनीकट, सिंचाई योजनाओं व सड़कों के निर्माण में अहम योगदान दिया।2016 में उन्होंने भील प्रदेश की मांग का समर्थन करते हुए कहा था कि यदि इसके लिए उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़े तो वे तैयार हैं। 2018 में स्वास्थ्य खराब होने पर उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। इसके बाद पार्टी ने उनके बेटे हेमंत मीणा को टिकट दिया।पूर्व मंत्री मीणा को आदिवासी समाज में उनके काम और संघर्ष के लिए याद किया जाता है। उनके निधन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अरिहन्त नर्सिंग कॉलेज पर हथियारबंद लोगों का हमला, जेसीबी से तोड़फोड़, कॉलेज निदेशक ने दर्ज कराई रिपोर्ट, लाखों का नुकसान व चोरी की आशंका एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन, छात्रों के निलंबन आदेश रद्द करने व प्रवेश रोक हटाने की मांग