24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 9, 10 एवं 101 के तहत, उदयपुर जिले में पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के पुनर्सीमांकन, पुनर्गठन और नवसृजन का प्रस्ताव रखा गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आम जनता से आपत्तियां आमंत्रित की हैं। राज्य सरकार की अधिसूचना क्रमांक एफ 15(36) पुनर्गठन/विधि/प.रा./2024/02 10 जनवरी के अंतर्गत, अधिनियम में निहित शक्तियों को जिला कलेक्टरों को प्रयोगार्थ सौंपा गया है। इसी क्रम में, उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने उक्त शक्तियों का उपयोग करते हुए पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के प्रस्ताव को सार्वजनिक किया है। प्रस्ताव के अनुसार, संबंधित पंचायतों की सीमाओं में बदलाव किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इस संदर्भ में तैयार प्रारूप को 6 मई 2025 तक के लिए जनसाधारण के निरीक्षण हेतु जारी किया गया है। इस अवधि के भीतर कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्तियां या सुझाव प्रस्तुत कर सकता है।आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी राय संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, या जिला कलेक्टर कार्यालय, उदयपुर के भू-अभिलेख विभाग (कमरा नंबर 251) में दर्ज कराएं। प्रस्तावित पुनर्गठन से जुड़े विस्तृत विवरण के लिए प्रारूप सूची नीचे देखें —- rishbhdev punarghatanDownload ऋषभदेव badgaon punarghatanDownload बड़गांव bhinder punarghatan aDownload भीण्डर vallabh nagar punarghatanDownload वल्लभनगर nayagaon punarghatanDownload नयागांव khemali punarghatanDownload खेमली mavli punaghatanDownload मावली gogunda punargathan bDownload गोगुंदा sayra punaghtanDownload सायरा kuarbad punarghatanDownload कुराबड़ girwa punarghatanDownload गिर्वा dewala punarghatanDownload देवला kotada punarghatanDownload कोटड़ा jhadol phalasiya punarghatanDownload झाड़ोल kherwada punarghatanDownload खेरवाड़ा Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सूची देखें……जिला परिषद उदयपुर की सीमाओं में बदलाव का प्रस्ताव, इन गांवों को किया जाएगा सलूंबर में शामिल, जनसाधारण से मांगी गई आपत्तियां सांसद डॉ रावत की मांग पर सलूंबर में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए करवाया जा रहा है परीक्षण