24 News Update उदयपुर। उदयपुर-डूंगरपुर रेलखंड पर एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जयसमंद और जावर माइंस रेलवे स्टेशन के बीच सरसिया फाटक के समीप चलती वीरभूमि एक्सप्रेस पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। अचानक हुई इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।पथराव के दौरान ट्रेन के जनरल कोच के शीशे टूट गए और पत्थर कोच के भीतर आ गिरे। इस घटना में एक महिला सहित दो पुरुष यात्रियों को चोटें आईं। घायलों को रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।घटना 13 जनवरी को शाम करीब 6.33 बजे उस समय हुई, जब असावरा (अहमदाबाद) से इंदौर जा रही वीरभूमि एक्सप्रेस जयसमंद स्टेशन से आगे बढ़ रही थी। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बताया कि अचानक कांच टूटने की आवाज के साथ पत्थर अंदर आए, जिससे दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची और हालात संभाले। आरपीएफ उदयपुर द्वारा रेल अधिनियम की धारा 153 और 147 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो नाबालिगों को डिटेन किया गया, जिन्हें बाद में बाल न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी रेलखंड पर पथराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। नवंबर 2022 में जावर माइंस क्षेत्र में रेल पटरी उड़ाने की साजिश का खुलासा हो चुका है, जिसने इस इलाके को रेलवे सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील बना दिया है।लगातार सामने आ रही घटनाओं ने रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। स्थानीय स्तर पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जाने तुझे देंगे नहीं…. राठौड़ के बयान ने फिर राजनीति का अलाव सुलगाया, बोले-मालवीया हमारे आदमी UDA में ‘राहु—ल’ काल : गैप भूमि या घोटाला भूमि??? या फिर किसी की दिमागी खुराफात..???