उदयपुर, 9 अप्रैल। उदयपुर शहर के घण्टाघर थाना क्षेत्र स्थित बिच्छू घाटी में युवक साहिल की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए गौरव उर्फ बिट्टू और मोहम्मद सुहान उर्फ डायर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नईम उर्फ नईमुद्दीन, कुन्दन और जोयेब खान उर्फ अक्कू अभी फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 7 अप्रैल की रात हुई इस वारदात ने पूरे शहर को झकझोर दिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह हत्या आपसी रंजिश और मामूली विवाद के चलते अंजाम दी गई। फोन पर गाली-गलौच से शुरू हुआ खूनी खेलमामले में प्रार्थी जिलानी खान निवासी अंबावगढ़ ने घण्टाघर थाने में रिपोर्ट दी कि वह अपने भाई साहिल, जिशान और युसुफ खान के साथ चेतक सर्कल पर चाय पीने गया था। इसी दौरान जिशान के मोबाइल पर नईम शेख का फोन आया, जिसमें दोनों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौच हुई। बात इतनी बढ़ी कि नईम ने जिशान को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद जब ये लोग नई पुलिया होते हुए बिच्छू घाटी पहुंचे, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे नईम, कुन्दन और उनके साथियों ने साहिल पर चाकू और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल साहिल को एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीमों का गठन, कई जिलों में दबिशघटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के निर्देशन में वृताधिकारी राजेश यादव और सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में कई विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों में थानाधिकारी भरत योगी (सुखेर), कर्मवीर सिंह (घण्टाघर), आदर्श परिहार (भूपालपुरा), दलपत सिंह (अम्बामाता), पूरण सिंह (प्रतापनगर) और जिला स्पेशल टीम प्रभारी विक्रम सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उदयपुर के साथ-साथ नाथद्वारा, राजसमंद, मंगलवाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा तक दबिश दी। सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिला सुरागपुलिस टीमों ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी व मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। गौरव उर्फ बिट्टू को भीलवाड़ा के माण्डल क्षेत्र से दिल्ली भागते समय एक निजी बस से पकड़ा गया, जबकि मोहम्मद सुहान उर्फ डायर को भीण्डर से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजहपूछताछ में सामने आया कि घटना से पहले जोयेब खान उर्फ अक्कू और जिशान उर्फ हड्डी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद अक्कू ने नईम को जानकारी दी, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर जिशान और साहिल को सबक सिखाने की योजना बनाई। मोबाइल पर हुई धमकियों के बाद सभी आरोपी बिच्छू घाटी पहुंचे और हमला कर दिया, जिसमें साहिल की जान चली गई। हिस्ट्रीशीटर गैंग का आपराधिक चेहरामामले में फरार मुख्य आरोपी नईम उर्फ नईमुद्दीन और कुन्दन दोनों ही हिस्ट्रीशीटर हैं। नईम के खिलाफ डकैती, हत्या का प्रयास, अपहरण और अवैध हथियार जैसे एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि कुन्दन पर लूट, मादक पदार्थ तस्करी और नकबजनी सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी गौरव उर्फ बिट्टू और मोहम्मद सुहान उर्फ डायर के खिलाफ भी उदयपुर के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं जोयेब खान उर्फ अक्कू के खिलाफ भी मारपीट और अवैध हथियार के प्रकरण दर्ज हैं। शहर में दहशत, पुलिस का सख्त संदेशइस घटना ने शहर में अपराधियों के हौसले और आपसी गैंगवार की गंभीर तस्वीर सामने रखी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 8 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, झाड़ोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई फॉल्ट देखने पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत, शटडाउन के बावजूद लाइन चालू थी