24 News Updatre उदयपुर, 6 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर उदयपुर में 20 हेक्टेयर क्षेत्र में चंदन वन विकसित किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को वन मंत्री संजय शर्मा ने पिछोला झील किनारे स्थित कालकामाता नर्सरी क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।वन विभाग द्वारा कालकामाता नर्सरी स्थित 20 हेक्टेयर वन भूमि का चयन चंदन वन विकसित करने के लिए किया गया है। निरीक्षण के दौरान वन मंत्री ने मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत विकसित किए जाने वाले चंदन वन के तकनीकी पहलुओं, पौधों की सुरक्षा और विकास संबंधी व्यवस्थाओं पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।इस दौरान मुख्य वन संरक्षक सुनील छिद्री, मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव उदयपुर सेडूराम यादव, उप वन संरक्षक मुकेश सैनी सहित विभागीय अधिकारियों ने वन मंत्री को जानकारी दी कि कालकामाता क्षेत्र में पहले से प्राकृतिक रूप से चंदन के कुछ पौधे मौजूद हैं। यह इस बात का संकेत है कि यह क्षेत्र चंदन पौधों के विकास के लिए अनुकूल है। वन मंत्री ने पैदल चलकर तथा वॉच टॉवर से पूरे क्षेत्र का अवलोकन किया।उप वन संरक्षक मुकेश सैनी ने बताया कि चंदन एक अर्ध-परजीवी प्रजाति है, जिसे विकास के लिए होस्ट प्लांट यानी सहायक पौधों की आवश्यकता होती है। ये पौधे अपनी जड़ों के माध्यम से चंदन को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित क्षेत्र में पहले से मेंहदी, नीम हेज और अकेशिया प्रजाति के पौधे मौजूद हैं, जो होस्ट प्लांट के रूप में उपयोगी साबित होंगे। इसके अलावा करोंदा और ड्यूरेंटा जैसे अतिरिक्त पौधे भी लगाए जाएंगे, ताकि चंदन पौधों का बेहतर विकास हो सके।कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री संजय शर्मा ने चंदन का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। वहीं “एक जिला एक वनस्पति” अभियान के तहत महुआ के पौधों का भी रोपण किया गया। इसके बाद वन मंत्री ने कालकामाता नर्सरी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक सेडूराम यादव, उप वन संरक्षक (उत्तर) अजय चित्तौड़ा, शैतान सिंह, यादवेन्द्र सिंह, सहायक वन संरक्षक घनश्याम कुमावत, सुश्री सुरेखा चौधरी, राजेन्द्र सहित वन विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पत्नी की हत्या कर जंगलों में छिपा पति चार महीने बाद गिरफ्तार, कोर्ट में बच्चों ने देख रो पड़े 21 जून को सज्जनगढ़ में योग के लिए आमजन को अनुमति देने का आग्रह