24 न्यूज अपडेट, सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के महिपाल विद्यालय परिसर में शुक्रवार को पीपीटी एवं तकनीकी ज्ञान की सहायता से बीएलओ विशेष प्रशिक्षण का द्वितीय भाग (क्रम संख्या 101 से 200 तक) आयोजित हुआ। सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र-160 के 267 बीएलओ को पीपीटी एवं तकनीकी माध्यम से प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। द्वितीय दिवस के इस सत्र में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बाबूलाल जाट के निर्देशन में जिम्मेदारियां, संवैधानिक प्रावधान एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गई। उपखंड अधिकारी जाट ने उपस्थित बीएलओ को अपने कर्तव्यों को गंभीरता से लेने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने घर-घर सर्वे, मतदाता सूची की शुद्धता एवं निष्पक्ष कार्य करने की हिदायत दी। दूसरे सत्र में जिला मुख्यालय से आए चुनाव पर्यवेक्षक वैभव पाठक ने आयोग के नवीनतम प्रावधान एवं आगामी बदलावों की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर अनूप जैन, मोहित भट्ट, आलोक शर्मा, पंकज उपाध्याय, विष्णु एकोत, सुनील भट्ट व हिमांशु शर्मा ने फार्म संख्या 6, 7, 8 के उपयोग और बीएलओ के अधिकार-कर्तव्यों की जानकारी दी। तीसरे सत्र में विशेष काल्पनिक प्रश्नों के आधार पर रोल प्ले कर शंकाओं का समाधान किया गया। अंतिम सत्र में ऑनलाइन टेस्ट भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर शिविर प्रभारी कन्हैयालाल व्यास, मयंक चतुर्वेदी, सागर जोशी, महिपाल सिंह चौहान, आशीष पंड्या, पंकज चौबीसा, नारायणलाल जेठाना, सुखलाल मीणा, वासुदेव सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मोहर्रम की तैयारियो को लेकर हुई सीएलजी की बैठक शांतिनाथ भगवान का महाभिषेक व नंदीश्वर विधान सम्पन्न