24 News Update उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” जन-जागरण अभियान के तहत उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने मावली विधानसभा क्षेत्र से अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश में पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर सरकार के रुख का विरोध करते हुए जनता को जागरूक करना बताया गया है।
अभियान की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मावली और खेमली की संयुक्त बैठक से की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “पर्ची सरकार” लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लगातार टालना लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है।
मीणा ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा प्रशासक नियुक्त कर स्थानीय निकायों की चुनी हुई व्यवस्था को समाप्त किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि “सरकार एब्सेंट, शिफ्टेड और मृतक मतदाताओं से भरी पुरानी वोटर लिस्ट के आधार पर चुनाव कराने की कोशिश कर रही है, जो पूरी तरह असंवैधानिक है।”
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब एसआईआर की फाइनल मतदाता सूची तैयार हो चुकी है, तो फिर जनवरी 2025 की पुरानी वोटर लिस्ट के आधार पर पंचायत और वार्डों का गठन क्यों किया जा रहा है। उन्होंने इसे प्रशासनिक असफलता और निर्णय क्षमता की कमी करार दिया।
रघुवीर सिंह मीणा ने आगे कहा कि सरकार ने समय पर चुनाव नहीं कराए और ग्रामीण विकास के बजट का उपयोग भी सही तरीके से नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 1900 करोड़ रुपये का ग्रामीण विकास बजट लैप्स होना सरकार की गंभीर विफलता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि जनता में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है, इसी कारण निकाय और पंचायत चुनावों में हार के डर से सरकार चुनाव टाल रही है। मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
कार्यक्रम में अन्य नेताओं ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। मावली विधायक पुष्कर डांगी, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, निवर्तमान मावली प्रधान नरेंद्र चंडालिया, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, खेमली ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव, युवा कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रौनक गर्ग, सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान पूरे जिले में गांव-गांव और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा ताकि जनता को सरकार की नीतियों और लोकतांत्रिक ढांचे पर पड़ रहे प्रभाव से अवगत कराया जा सके।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading