गोगुंदा के अवानी गांव में रावलिया कलां–बरवाड़ा मार्ग पर पाइप डालकर बनी नई पुलिया, जिला कलक्टर के निर्देश पर PWD की त्वरित कार्रवाई

24 News update उदयपुर, 26 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनहितकारी भावना और “समय पर समाधान” की कार्यशैली को आधार मानकर उदयपुर प्रशासन ने एक और त्वरित और संवेदनशील कार्य करते हुए केवल 24 घंटे में रावलिया कलां–बरवाड़ा मुख्य मार्ग का पुनः सड़क संपर्क बहाल कर दिया। अवानी गांव के पास शुक्रवार को अचानक पुलिया टूटने के बाद कई गांवों का एक-दूसरे से संपर्क कट गया था, जिससे ग्रामीणों को भारी असुविधा हो रही थी।

पुलिया गिरने की घटना और त्वरित प्रशासनिक हस्तक्षेप

शुक्रवार को भारी बारिश के कारण गोगुंदा पंचायत समिति क्षेत्र के अवानी गांव के समीप मुख्य पुलिया ढह गई, जिससे रावलिया कलां, बरवाड़ा सहित अनेक गांवों का संपर्क टूट गया। सूचना मिलने पर जिला कलक्टर श्री नमित मेहता स्वयं मौके पर पहुंचे और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) को तत्काल वैकल्पिक रास्ता तैयार कर संपर्क बहाली के निर्देश दिए।

सवेरे से शुरू हुआ निर्माण अभियान, शाम तक तैयार हो गया मार्ग

शनिवार सुबह 7 बजे ही PWD टीम मौके पर 1 एलएंडटी मशीन, 2 JCB और 2 डंपर के साथ पहुंची। उपखंड अधिकारी शुभम भाईसारे ने तहसीलदार, बीडीओ, पटवारी, अधिशाषी अभियंता अनिल खींचीJEN भावेश के साथ मोर्चा संभाला।

पुलिया लगभग 9 मीटर ऊंची थी, अतः तत्काल मरम्मत संभव नहीं थी। ग्रामीणों की सलाह व सहयोग से वैकल्पिक मार्ग बनाने का निर्णय लिया गया।

नई पुलिया का निर्माण: तकनीकी सूझ-बूझ और सामूहिक श्रम का अद्भुत उदाहरण

  • एक उपयुक्त स्थान चिन्हित किया गया जहां बरसात में जल निकासी भी हो सके।
  • दो पंक्तियों में कुल 6 सीमेंट पाइप बिछाए गए।
  • उन पर मिट्टी व भराव कर नई पुलिया तैयार की गई।
  • 150 मीटर डाउन स्ट्रीम में वैकल्पिक ट्रैक बनाया गया।
  • शाम 5 बजे तक पुलिया तैयार कर ट्रायल के लिए डंपर व भारी वाहन गुजारे गए।
  • ट्रायल सफल होते ही आमजन के लिए यातायात खोल दिया गया।
  • पुरानी टूटी पुलिया के दोनों छोरों पर अवरोधक लगा दिए गए ताकि कोई दुर्घटना न हो।

प्रशासन-ग्रामीणों की भागीदारी से बना “तत्काल समाधान” का मॉडल

इस त्वरित कार्यवाही से रावलिया कलां, बरवाड़ा, अवानी, अंबा, करदा आदि गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली। ग्रामीणों ने बताया कि पहले ऐसी किसी आपात स्थिति में कई दिन तक संपर्क बहाल नहीं होता था, लेकिन अब जिला प्रशासन की सक्रियता और इच्छाशक्ति ने महज 10 घंटे के भीतर ही वैकल्पिक मार्ग तैयार कर दिया

ग्रामीणों ने जताया आभार

रावलिया कलां सरपंच हीरालाल, पूर्व सरपंच देवी सिंह, और अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, PWD टीम और उपस्थित अधिकारियों के त्वरित निर्णय और सेवा भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

यह सिर्फ एक सड़क नहीं, प्रशासनिक जवाबदेही और संवेदनशीलता का प्रतीक

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में “जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने” की जो भावना प्रशासन में विकसित हो रही है, यह कार्यवाही उसी का प्रमाण है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading