24 News update डूंगरपुर। जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। सोमवार सुबह रिमझिम फुहारों के साथ दिन की शुरुआत हुई। मौसम विभाग ने डूंगरपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश गणेशपुर और आसपुर में सबसे अधिक डेढ़-डेड़ इंच (लगभग 38 मिमी) बारिश दर्ज की गई। सोमकमला आंबा बांध में 24 घंटे में 40 मिमी बारिश हुई। अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई: साबला: 18 मिमी डूंगरपुर शहर: 11 मिमी निठाठवा: 10 मिमी सागवाड़ा: 7 मिमी धंबोला और बैंजा: 6-6 मिमी एनिकट ओवरफ्लो, गांगड़ी नदी में पानी का बहाव तेज बारिश के चलते सोमवार सुबह शहर के दो एनिकट ओवरफ्लो हो गए। सुरपुर की गांगड़ी नदी में जलस्तर बढ़ने से सुखी चादर चलने लगी। एनिकट से पानी बहने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दृश्य देखने पहुंच गए। यह पानी सतीरामपुर, पादरड़ी और सेमलिया गांवों से होते हुए उदयपुर जिले की खेरवाड़ा तहसील के गांवों तक पहुंचता है। स्थानीय किसान इसी पानी का उपयोग खेतों की सिंचाई में करते हैं। अलर्ट के बीच सतर्कता जरूरी मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने लोगों से निचले इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की है। यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो बांधों और नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका भी बनी हुई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंत्योदय संबल शिविर में 18 लाभार्थियों को बापी पट्टे, विधायक डेचा ने दी सौगात मकान निर्माण हेतु प्लाट पर सफाई कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट करने का प्रकरण दर्ज