24 News Update उदयपुर। भाजपा के स्थापना दिवस और अम्बेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा उदयपुर देहात जिले की बैठक बलिचा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने की, जबकि प्रदेश सह संयोजक प्रमोद सामर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान और पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।प्रदेश सह संयोजक प्रमोद सामर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विकास और विश्वास का पर्याय बन चुकी है। 1980 में स्थापना के बाद से पार्टी की जनस्वीकृति लगातार बढ़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्थापना दिवस पर बूथ स्तर पर भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा का सिंहावलोकन करते हुए संगठन की संस्कृति को मजबूत करने का संकल्प लें।जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 5 से 7 अप्रैल तक सभी मंडलों में पार्टी कार्यालयों को रोशनी से सजाया जाएगा। 6 अप्रैल को ध्वजारोहण और विकास यात्रा पर संगोष्ठियां आयोजित होंगी। बूथ स्तर पर 6 और 7 अप्रैल को कार्यकर्ता स्थापना दिवस मनाएंगे, जबकि 8 और 9 अप्रैल को जिला स्तरीय सम्मेलन होंगे।उन्होंने बताया कि 7 से 12 अप्रैल के बीच जनप्रतिनिधि गांव-गांव जाकर लाभार्थी संपर्क, स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ता व प्रबुद्धजन सम्मान और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।अम्बेडकर जयंती के अवसर पर दीपोत्सव, प्रतिमा स्थलों की सफाई, पुष्पांजलि और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिला से लेकर मंडल स्तर तक संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है।बैठक में जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, सोनल मीणा, जिला मंत्री भूरा भाई पटेल, मोहब्बत सिंह राव, शांति लाल जैन, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद लोहार सहित कई पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कब आएगा अमृत—काल : उदयपुर में पुलिस रिमांड पर आरटीआई, SP बदलने से भी नहीं बदला सिस्टम!!! प्रतिबंध के बावजूद राजकीय संपत्ति पर पोस्टर चिपकाए, निगम आयुक्त के निर्देश पर शहर के दो थानों में दर्ज हुई एफआईआर