24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चल रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत ऋषभदेव थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने नेशनल हाइवे-48 पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से अंग्रेजी और देशी शराब के कार्टून जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृताधिकारी राजीव राडर के सुपरविजन में थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई की। पुलिस ने एक अल्टो कार से 4 कार्टून अंग्रेजी शराब और 1 कार्टून देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद कुमार पुत्र गणेशलाल निवासी निचला मांडवा, थाना ऋषभदेव, जिला उदयपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 213/2025 धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस टीम के सदस्य:भरत सिंह राजपुरोहित, थानाधिकारी ऋषभदेवजोरावर सिंह, सहायक उप निरीक्षकशंकरलाल, हैड कानि. 23591गजेंद्र सिंह, हैड कानि. 01सौरम पाटीदार, कानि. चालक 758राजेश पाटीदार, कानि. 7721 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डबोक पुलिस की बड़ी सफलता: 3 साल से फरार NDPS एक्ट का वांछित इनामी अपराधी गिरफ्तार ”24 न्यूज अपडेट” में खबर ब्रेक होते ही हंगामा : अनुशासन कमेटी में पड़ गई फूट, सदस्य डॉ. भाबोर बोले-छात्रों के निष्कासन का फैसला मुझे स्वीकार्य नहीं, मैं असहमत!!!