24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में 63 वर्षीय रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी ओम शंकर श्रीमाली पर उनके पड़ोसी युवक ने अचानक हमला कर दिया। वह घर के सामने सूर्य को जल अर्पित कर रहे थे, तभी हमलावर दौड़कर आया और उनकी पीठ पर चाकू मारकर फरार हो गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गईं। हमले के बाद घायल श्रीमाली को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह आईसीयू में है। पीठ पर गहरा घाव है, जिस पर 20 से अधिक टांके लगे हैं। बताया गया कि सोमवार सुबह 9ः54 बजे बड़गांव बापूनगर में यह घटना हुई। पीड़ित के बेटे डॉ. देवेंद्र कुमार श्रीमाली (असिस्टेंट प्रोफेसर, कॉमर्स कॉलेज, उदयपुर) ने मीडिया से कहा कि उनके पिता सुबह स्नान कर सूर्य को जल चढ़ा रहे थे, तभी पड़ोसी ऋतिक श्रीमाली ने अचानक दौड़कर उन पर चाकू से हमला कर दिया और भाग गया। घटना के तुरंत बाद देवेंद्र ने पिता को संभालकर एमबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उनको एमबी अस्पताल में भर्ती कर लिया।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लियाथाना प्रभारी पूरण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि हमले के आरोपी ऋतिक श्रीमाली को डिटेन कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। आरोपी ऋतिक श्रीमाली का आपराधिक रिकॉर्ड पहले भी रहा है। जून 2022 में उसने राजसमंद के तत्कालीन भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ के बेटे अरविंद सिंह पर भी चाकू से हमला किया था। उस समय नाथद्वारा उपली ओडन के एक होटल में भाजपा की बैठक चल रही थी, और अरविंद सिंह भोजन की व्यवस्था देख रहे थे, तभी ऋतिक ने उन पर हमला कर दिया था।अस्पताल प्रशासन का बयानएमबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन ने बताया कि ओम शंकर श्रीमाली की पीठ पर गहरा घाव था, जिस पर 20 से अधिक टांके लगाए गए हैं। उनका इलाज जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सनसनीखेज खुलासा : लाखों खर्च कर जिस पत्नी को नर्सिंग करवाई, वो लिव-इन में चली गई, खर्चा मांगा तो कर दिया इनकार, पति ने कर दी लिव इन पार्टनर की हत्या फायरिंग का दूसरा आरोपी भी पकड़ा, दोनों आरोपी सगे भाई