24 News Update उदयपुर। स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप एवं तारा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर 14 स्थित मां द्रौपदी आनंद वृद्ध आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 56 वरिष्ठजनों को पगड़ी, उपरणा और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।संस्थान की अध्यक्षा कल्पना गोयल और दीपेश मित्तल के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन में संयोजक मोहन सोनी, अलका जैन, अनीता शर्मा और सतीश कलाल ने मुख्य भूमिका निभाई। तारा संस्थान की ओर से स्वरांजलि ग्रुप को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद स्वरांजलि ग्रुप के कलाकारों — विकास स्वर्णकार, सुशील वैष्णव, योगेश उपाध्याय, गजेंद्र सोनी, नेहा वैष्णव, क्षितिज चूलेट, गौरव स्वर्णकार, मोहन सोनी और नूतन बेदी — ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। सम्मानित वरिष्ठजनों में प्रमुख रूप से पी.एस. चौहान (रिटायर्ड जज), मोहन सोनी (रिटायर्ड तहसीलदार), दिनेश अग्रवाल (रिटायर्ड एक्सईएन), पंकज जानी (रिटायर्ड लेखा अधिकारी), चंद्रकांता बंसल (रिटायर्ड प्राचार्या), हीरालाल पालीवाल, इकबाल खान, गोपाळ वर्मा, अमृतलाल सेठिया, चंद्रशेखर पांडे, ललित स्वर्णकार, निरमला स्वर्णकार, गिरीश उपाध्याय, कपिला उपाध्याय, विष्णु वैष्णव, कैलाशचंद्र जैन, पुष्पा पालीवाल, नूतन बेदी, गीता टाक, बसंती देवी, अमिता जानी, हरीश जोशी, खुमाण उपाध्याय, जयश्री जोशी, लीलाराम जोशी, राजेंद्र प्रसाद त्रिवेदी आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन मोहन सोनी ने किया, वहीं अलका जैन ने तारा संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। समापन पर सभी वरिष्ठजनों एवं अतिथियों के लिए स्नेहभोज का आयोजन किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वरिष्ठजनों को दिया सम्मान: स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप एवं तारा संस्थान उदयपुर ने किया भावनात्मक आयोजन, 56 वरिष्ठजनों का सम्मान नेशनल हाइवे पर लूटपाट करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार — छह वारदातों का खुलासा