24 News Update उदयपुर, 31 जुलाई। तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ जैन तीर्थ में मालव मार्तंड आचार्य मुक्तिसागरसूरीश्वर महाराज एवं आचार्य अचलमुक्तिसागरसूरीश्वर महाराज सहित ठाणा-4 के सान्निध्य में चातुर्मास महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में जारी है। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन धर्म, ज्ञान और साधना से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि शुक्रवार सुबह आयड़ तीर्थ स्थित आत्म वल्लभ सभागार में संतों के सान्निध्य में ज्ञान भक्ति, ज्ञान पूजा एवं अष्ट प्रकार की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस दौरान श्रावक-श्राविकाओं ने जैन आगम ग्रंथों की विधिवत पूजा-अर्चना की। चातुर्मास में देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है तथा त्याग, तप और आराधना का क्रम भी निरंतर चल रहा है।प्रवचनमाला को संबोधित करते हुए आचार्य मुक्तिसागरसूरीश्वर महाराज ने कहा कि आत्मा में रमण करना, ज्ञान में डूबे रहना और परमात्मा की अनुभूति में लीन रहना ही वास्तविक ब्रह्मचर्य है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मचर्य केवल इंद्रिय संयम तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मस्वरूप में निरंतर स्थित रहने की साधना है।आचार्यश्री ने कहा कि ‘ब्रह्म’ का अर्थ ज्ञान, आत्मा और परमात्मा तीनों से है। जब मनुष्य ज्ञान में लीन हो जाता है, आत्मा में रमण करता है और परमात्मा की अनुभूति में निरंतर स्थित रहता है, तभी वह ब्रह्मचर्य की वास्तविक साधना करता है। उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि “ब्रह्मणि चर्यते इति ब्रह्मचर्यम्” अर्थात जो ब्रह्म में विचरण करे, वही ब्रह्मचर्य है। आचार्यश्री के प्रवचनों का लाभ प्रतिदिन बाहर से आए करीब 150 आराधकों सहित आयड़ एवं उदयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्राप्त कर रहे हैं। महासभा के कार्याध्यक्ष भोपाल सिंह नाहर एवं महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि शनिवार से आचार्यश्री प्रश्नोत्तरी शैली में विशेष प्रवचन श्रृंखला प्रारंभ करेंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक बच्चों के लिए संस्कार शिविर आयोजित होगा। वहीं रविवार सुबह 9:30 से 12 बजे तक “भक्तियोग भगाए सब रोग” विषय पर पंचदिवसीय संगीतमय शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। शिविर के समापन के बाद विभिन्न श्रद्धालुओं द्वारा साधर्मिक भक्ति के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर कुलदीप नाहर, भोपाल सिंह नाहर, अशोक जैन, राजेंद्र जवेरिया, प्रकाश नागोरी, हेमंत सिंघवी, राजेश जवेरिया, दिनेश बापना, भोपाल सिंह परमार, अभय नलवाया, कैलाश मुर्डिया, चतर सिंह पामेच, सतीश कच्छारा, दिनेश भंडारी, चिमनलाल गांधी, प्रद्योत महात्मा, रमेश सिरोया, कुलदीप मेहता सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुंशी प्रेमचंद सम्मान-2026 से सम्मानित हुए कवि मदन जोशी ‘सार्थक’ उदयपुर की जेनेविव लोबो ने पिस्टल शूटिंग में चमकाया नाम, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हासिल किया 15वां स्थान