उदयपुर की डबोक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक पर्चे फेंकने वाला 57 वर्षीय आरोपी सालगिरह मनाने आया था 24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के डबोक थाना पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने और मूर्ति पूजा पर विवादित टिप्पणी वाले पर्चे फेंकने के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हाल ही में विवादास्पद पर्चे फेंकने वाले अभियुक्त को तकनीकी सहायता से पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।एसपी योगेश गोयल ने बताया कि घटना 24 सितंबर 2025 को तब सामने आई, जब प्रार्थी शांतिलाल ने डबोक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान विनायक ज्वैलर्स के शटर के नीचे एक ईसाई धर्म के मतव्य का पर्चा मिला। इस पर्चे में मूर्ति पूजा पर विवादित टिप्पणी लिखी हुई थी, जिससे हिंदू धर्म के लोगों की आत्मीय भावनाओं को ठेस पहुंचती है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री आशिमा वासवानी के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गहन तकनीकी जांच का सहारा लिया और जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल से अभियुक्त डेनियल ओल्टीनो पुत्र अ.ए. ओल्टीनो (57) को हिरासत में लिया।सालगिरह मनाने आया था आरोपीपूछताछ में डेनियल ओल्टीनो ने स्वयं को ईसाई धर्म का गुरु बताया और कहा कि वह ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करता है। उसने यह भी बताया कि वह स्कूल जाने वाले बच्चों को ईसाई धर्म के ज्ञान के लिए प्रार्थना करवाता है। अभियुक्त अपनी पत्नी के साथ सालगिरह मनाने के लिए 17 सितंबर 2025 को डबोक, उदयपुर आया था और 22 सितंबर तक गैलेक्सी होटल में रुका।10 साल पुराने पर्चे फेंकेअभियुक्त डेनियल ने स्वीकार किया कि उसने 21 व 22 सितम्बर को करीब 10 साल पहले छपवाए गए पर्चे, जिनमें ईसाई धर्म ग्रहण करने और हिंदू धर्म में मूर्ति पूजा पर विवादित टिप्पणी लिखी थी, उन्हें डबोक चौराहे की बंद दुकानों के शटर के नीचे से अन्दर डाल दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।कार्रवाई करने वाली टीम में कार्यवाहक थानाधिकारी बाबुलाल उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल अर्जुनसिंह और कांस्टेबल उमेश व विकास शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भारतीय हॉकी के 100 गौरवशाली वर्षों का शताब्दी उत्सव 7 नवम्बर को — विद्या भवन स्कूल मैदान में होगा भव्य आयोजन मानसिक रोग से हम जब ही बच पाएंगे कि हमारे विचारों में पूर्ण रूप से सकारात्मकता हो : आचार्य महाश्रमण