24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। श्री बालाजी दादोजी महाराज हनुमान मेले के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने परसनेऊ स्टेशन पर विशेष अस्थाई ठहराव की घोषणा की है। 13 अगस्त और 14 अगस्त 2025 को कुल चार जोड़ी रेलगाड़ियां परसनेऊ स्टेशन पर अस्थाई रूप से रुकेंगी, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
ठहराव प्राप्त रेलगाड़ियों का विवरण इस प्रकार है:
🔹 22471/22472 बीकानेर–दिल्ली सराय रोहिल्ला–बीकानेर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 22471 (बीकानेर से प्रस्थान): परसनेऊ आगमन 10:52, प्रस्थान 10:54
गाड़ी संख्या 22472 (दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान): परसनेऊ आगमन 14:09, प्रस्थान 14:11
🔹 12458/12457 बीकानेर–दिल्ली सराय रोहिल्ला–बीकानेर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12458 (बीकानेर से प्रस्थान): परसनेऊ आगमन 23:47, प्रस्थान 23:49
गाड़ी संख्या 12457 (दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान): परसनेऊ आगमन 05:18, प्रस्थान 05:20
🔹 12403/12404 प्रयागराज–लालगढ़–प्रयागराज एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12403 (प्रयागराज से दिनांक 12.08.25 को रवाना): परसनेऊ आगमन 17:38, प्रस्थान 17:40
गाड़ी संख्या 12404 (लालगढ़ से दिनांक 13.08.25 को रवाना): परसनेऊ आगमन 09:36, प्रस्थान 09:38
🔹 20403/20404 प्रयागराज–लालगढ़–प्रयागराज एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 20403 (प्रयागराज से दिनांक 13.08.25 को रवाना): परसनेऊ आगमन 19:55, प्रस्थान 19:57
गाड़ी संख्या 20404 (लालगढ़ से दिनांक 14.08.25 को रवाना): परसनेऊ आगमन 06:50, प्रस्थान 06:52
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.