24 News Update जबलपुर। मध्यप्रदेश के बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जब पर्यटकों से भरी एक क्रूज नाव अचानक पलटकर डूब गई। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई पर्यटक लापता हैं। राहत की बात यह है कि करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार क्रूज में 30 से 40 के बीच पर्यटक सवार थे। हादसा अचानक मौसम बिगड़ने और तेज हवा के चलते संतुलन बिगड़ने से हुआ बताया जा रहा है, वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ओवरलोडिंग भी कारण मानी जा रही है। अचानक मची अफरा-तफरीहादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री पानी में गिर गए और जान बचाने के लिए तैरते नजर आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजघटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गए। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों के साथ गोताखोरों को भी लगाया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, कई यात्रियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। सुरक्षा पर उठे सवालहादसे के बाद पर्यटन क्रूज संचालन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। शुरुआती जांच में ओवरलोडिंग और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने की आशंका जताई जा रही है।प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिल्ली हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला, कार्यवाही बीच में रोकी गई