24 News Update नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को वर्चुअल सुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यवाही के बीच स्क्रीन पर अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। घटना दोपहर करीब 12:56 बजे की है, जब देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेजस खरिया की बेंच सुनवाई कर रही थी। वीडियो चलने के तुरंत बाद कोर्ट की कार्यवाही रोक दी गई। कुछ मिनट बाद सुनवाई दोबारा शुरू की गई, लेकिन फिर से अश्लील वीडियो चलने लगा। इसके बाद कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से बंद करना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वर्चुअल सुनवाई में बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए थे। इनमें शामिल क्षितिजीत सिंह नामक व्यक्ति ने दावा किया कि उसका लॉगिन अकाउंट अमेरिका से हैक कर लिया गया था और उसे इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। स्क्रीन पर “आपका सिस्टम हैक हो गया है” का मैसेज भी दिखाई दिया। दो बार अश्लील वीडियो और तीसरी बार म्यूजिक वीडियो चलने की बात सामने आई है। मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट को सौंप दी गई है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।इस संबंध में मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने रजिस्ट्रार जनरल को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि अदालत की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग करना नियमों के विरुद्ध है और यदि किसी ने ऐसा किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्चुअल सुनवाई के दौरान इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे अदालत की गरिमा प्रभावित होती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बीडीसी संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रो. अमेरिका सिंह से शिष्टाचार भेंट