उदयपुर, 05 अक्टूबर। त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस विशेष रेलसेवा के कुल 13 ट्रिप संचालित होंगे, जिससे मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन संख्या 04141 खजुराहो-उदयपुर सिटी स्पेशल 8 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक चलेगी। ट्रेन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को रात 8 बजे खजुराहो से रवाना होकर अगले दिन शाम 5:50 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04142 उदयपुर सिटी-खजुराहो स्पेशल 9 अक्टूबर से 20 नवंबर तक संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रात 10 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर अगले दिन रात 8:45 बजे खजुराहो पहुंचेगी। उदयपुर से खजुराहो तक कई प्रमुख शहर जुड़ेंगे स्पेशल ट्रेन का संचालन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों के रास्ते किया जाएगा। मार्ग में दुरियागंज, एमसीआरएस छतरपुर, खड़गपुर, टीकमगढ़, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, बयाना, श्रीमहावीरजी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोराय पाटन, बूंदी, चंदेरिया, कपासन, मावली और राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। 18 डिब्बों की होगी ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 सेकंड एसी, 5 द्वितीय शयनयान, 10 साधारण श्रेणी के कोच और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। त्योहारी दिनों में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच यह स्पेशल सेवा यात्रियों के लिए अतिरिक्त आवागमन सुविधा उपलब्ध कराएगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के समय और उपलब्धता की जानकारी जांचने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिमाग को ‘रोशनी’ से समझने की क्रांतिकारी खोज, तीन वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल आकाश बागड़ी पर दो एफआईआर, नौकरी के नाम पर 15.15 लाख हड़पने और 80 लाख की ठगी का आरोप