24newsupdate rajasthan. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET)-2024 की आंसर-की जारी कर दी है। कैंडिडेट्स 31 मार्च तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने 19 मार्च की रात को ही पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए थे। अब अभ्यर्थी उत्तर कुंजी का अवलोकन कर सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में आयोजित इस परीक्षा में कुल 13,77,256 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे, जबकि 15,44,518 आवेदन प्राप्त हुए थे। बोर्ड सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी करेगा। कैसे करें आपत्ति दर्ज?आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं। “Answer Key Objection” लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। जिस प्रश्न पर आपत्ति हो, उसका प्रमाण संलग्न करें। प्रति प्रश्न 300 रुपये शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। बोर्ड आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और REET-2024 का रिजल्ट जारी करेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्व क्षय रोग दिवस पर थलकलां मे आयोजित हुई संगोष्ठी,टीबी मुक्त भारत की दिलाई शपथ जिला बचाओ संघर्ष समिति ने 84वें दिन दिया धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन