24 News Update जैसलमेर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित जैसलमेर रेलवे स्टेशन पूरी तरह तैयार हो गया है। हेरिटेज वास्तुकला और आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन पश्चिमी राजस्थान की नई पहचान बनने जा रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि स्टेशन का नया मुख्य भवन जी+2 (G+2) संरचना में लगभग 8,327 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया गया है। भवन के बाहरी हिस्से में जैसलमेर के प्रसिद्ध स्वर्णिम पीले पत्थर का उपयोग किया गया है, जिससे स्टेशन को शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप भव्य हेरिटेज स्वरूप मिला है। विशाल प्रवेश एवं निकास द्वार इसकी आकर्षक पहचान को और मजबूत बनाते हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 10 लिफ्ट, 10 एस्केलेटर, छह मीटर चौड़ाई के दो फुट ओवरब्रिज, विशाल एयर कॉनकोर्स, आधुनिक प्रतीक्षालय, विस्तृत सर्कुलेटिंग एरिया, सुव्यवस्थित पार्किंग, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं तथा 480 वर्गमीटर का वाणिज्यिक क्षेत्र विकसित किया गया है। इसके अलावा तीनों प्लेटफॉर्म पर 10 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में आधुनिक शेड लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को हर मौसम में बेहतर सुविधा मिलेगी।पर्यटन सीजन में जैसलमेर आने वाले बड़ी संख्या में यात्रियों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन की प्रमुख वाणिज्यिक परिसंपत्तियों का आवंटन भी पूरा कर लिया गया है। स्टेशन परिसर में कियोस्क, रिटायरिंग रूम, डॉरमेटरी, एयर कॉनकोर्स से सटा वेटिंग लाउंज, मल्टी-पर्पज हॉल, आधुनिक पार्किंग, रेल कोच रेस्टोरेंट और कैटरिंग स्टॉल विकसित किए गए हैं।रेलवे का अनुमान है कि इन वाणिज्यिक परिसंपत्तियों के प्रभावी उपयोग से प्रतिवर्ष करीब 50 लाख रुपये की गैर-किराया आय प्राप्त होगी। रेलवे के अनुसार यह परियोजना न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, बल्कि जैसलमेर में पर्यटन, स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 17 पुलिस थानों के 52 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व अफीम के पौधों को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त 32 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट, नष्ट किये मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बुजुर्ग हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, दो युवक हिरासत में