24 News Update उदयपुर। उदयपुर स्थित पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण को लेकर लंबे समय से लंबित प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। परियोजना के लिए 120 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की गई है तथा निर्माण कार्य के लिए कार्यादेश की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया था। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई करते हुए परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई।
जानकारी के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त बाबूलाल गोयल ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजकर निर्माण कार्य के लिए कार्यकारी एजेंसी नियुक्त करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं। परियोजना के निष्पादन के लिए एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को कार्यकारी संस्था नियुक्त किया गया है। परियोजना की डीपीआर सार्वजनिक निर्माण विभाग की बीएसआर के आधार पर तैयार की जाएगी।
सांसद डॉ. रावत ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पन्नाधाय महिला चिकित्सालय उदयपुर संभाग की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है। भवन की जर्जर स्थिति के कारण मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं, को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
उन्होंने बताया कि पूर्व में भेजे गए पत्र में यह मुद्दा उठाया गया था कि भवन की खराब स्थिति के चलते कई बार गर्भवती महिलाओं को अन्य वार्डों में स्थानांतरित करना पड़ता है, जहां आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और उपकरण पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं होते। ऐसी स्थिति मरीजों की सुरक्षा और उपचार व्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण बन रही थी।
अब पुनर्निर्माण कार्य को स्वीकृति मिलने से आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन तैयार होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे उदयपुर संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों से आने वाली महिला मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading