24 न्यूज अपडेट उदयपुर। रतलाम मंडल के पश्चिम रेलवे पर रतलाम-नीमच रेलखंड में दोहरीकरण का महत्वपूर्ण कार्य जारी है। इस कड़ी में जावरा और ढोढर स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के कारण 25 मई 2025 को इस मार्ग पर ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे की रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा आंशिक रूप से प्रभावित होगी।इस दिन गाड़ी संख्या 219327, जो सामान्यत: रतलाम से उदयपुर सिटी के लिए चलती है, केवल नीमच से उदयपुर सिटी के बीच ही चलेगी। यानी, रतलाम से नीमच के बीच यह सेवा रद्द रहेगी।रेलयात्रियों को सूचित किया गया है कि इस अवधि में वे अपनी यात्रा की योजना इस अनुसार बनाएं और आवश्यक जानकारी रेलवे अधिकारियों से प्राप्त करें। यह कार्य रतलाम-नीमच रेलखंड के दोहरीकरण और सुगम रेल संचालन के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों की गति और सेवा बेहतर होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ब्रह्माकुमारिज़ मोती मगरी स्कीम उदयपुर सेवाकेंद्र में बच्चो के लिए त्रिदिवसीय समर कैंप का अयोजन सिटी पैलेस में तीन दिवसीय जनजाति कला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, लोक संस्कृति और कलाकारों को मिला मंच