24 News Update उदयपुर. एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट उदयपुर में नए बैचेज के ओरियंटेशन सेशन रविवार को आयोजित किए गए। क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में आयोजित दो सेशन्स में 3 हजार से अधिक स्टूडेंट्स व पेरेन्ट्स शामिल हुए। इन्हें एलन उदयपुर की गतिविधियों के साथ-साथ एलन के संस्कार से सफलता तक के सफर और कॅरियर गाइडेंस के बारे में बताया गया। साथ ही अनुशासन के साथ लक्ष्य लेकर मेहनत करने के लिए मोटिवेट किया गया। कार्यक्रम में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के चीफ अकेडमिक आॅफिसर एवं प्रसीडेंट सीआर चौधरी, वाइस प्रसीडेंट एवं जोनल हेड अरूण जैन, एलन उदयपुर सेंटर हेड डॉ.आशीष जैन और पीएनसीएफ हेड लोकेन्द्र सिंह पंवार ने सम्बोधित किया। प्रसीडेंट सीआर चौधरी ने स्टूडेंट्स को मोटिवेट करते हुए कहा कि हर काम का समय होता है। जीतता वही है जो सही काम को सही समय पर करता है। अभी लक्ष्य लेकर पढ़ना है और उसमें सफल होने का समय है। उन्होंने पेरेन्ट्स से कहा कि हमें बच्चे के व्यवहार और क्षमता को समझते हुए उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। बच्चे की तुलना किसी से नहीं करें, हर बच्चा अलग होता है। जोनल हेड अरूण जैन ने कहा कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट हर क्षेत्र में बेहतर परिणाम दे रहा है। जेईर्ई मेन और एडवांस्ड हो या नीट-यूजी बेस्ट रिजल्ट्स के साथ-साथ बड़ी क्वांटिटि में रिजल्ट्स एलन दे रहा है। 38 वर्षों की परम्पराओं के साथ उदयपुर में भी श्रेष्ठ शिक्षा, श्रेष्ठ माहौल और श्रेष्ठ सुविधाएं देने के लिए हम संकल्पित हैं। जल्द ही यहां से बेहतर परिणाम आएंगे। एलन उदयपुर सेंटर हेड डॉ.आशीष जैन ने कहा कि उदयपुर में हम लगातार पेरेन्ट्स और स्टूडेंट्स का विश्वास जीत रहे हैं। एलन की कोर वैल्यूज के साथ, एलन के 38 वर्षों के अनुभवी सिस्टम और पर्सनल केयरिंग के साथ उदयपुर में प्रयास किए जा रहे हैं। यहां के स्टूडेंट्स का कॅरियर बनाने और अभिभावकों के सपने पूरे करने में एलन लगातार प्रयास करेगा।ूएलन उदयपुर पीएनसीएफ हेड लोकेन्द्र सिंह पंवार ने कहा कि कक्षा 6 से 10 तक के स्टूडेंट्स को बेस्ट सपोर्ट देते हुए नेशनल और इंटरनेशनल ओलम्पियाड के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके परिणाम आने लगे हैं और उदयपुर के स्टूडेंट्स कई ओलम्पियाड में बेहतर परफोर्म कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एलन उदयपुर ओरिएंटेशन में उमड़ा उत्साह: 3 हजार से अधिक स्टूडेंट्स- अभिभावकों ने लिया मार्गदर्शन हाथीपोल थाना पुलिस की तत्परता रंग लाई: 8 दिन से लापता 16 वर्षीय नाबालिग सकुशल बरामद, CWC के समक्ष पेश