24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। वंडर सीमेंट लि. आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ यूनिट हेड नितिन जैन द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान जैन ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वंडर सीमेंट लि. परियोजना के आरम्भ से हि पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रतिबद्ध हैं। इस वर्ष की विश्व पर्यावरण दिवस – 2026 की थीम ’’Inspired by Nuture- For Climate- For Our Future’’ पर प्रकाश डालते हुए जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। हम अपनी दैनिक दिनचर्या में पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी महत्ती भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में कम्पनी के उपाध्यक्ष (टेक्निकल) विपिन जैन, उपाध्यक्ष (प्रोसेस) राजेन्द्र शर्मा सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरम्भ में वंडर सीमेंट के पर्यावरण विभाग के राजेश नायमा ने अतिथियों के समक्ष अपना स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत कर कम्पनी द्वारा पर्यावरण सरंक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। इसी क्रम में अनिल गोड ने उपस्थित समस्त को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई। पर्यावरण दिवस के अवसर पर कम्पनी में विगत एक सप्ताह में पर्यावरण से जुडे विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें पर्यावरण आधारित नारा लेखन, पोस्टर, निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।इस दिवस पर पक्षियों के लिये परिण्डे बांधने तथा वृहद वृक्षारोपण उद्यान विभाग के प्रबंधक मोतीलाल पालीवाल के संयोजन में संपादित हुआ। इस पुरे सप्ताह वंडर सीमेंट द्वारा राजस्थान राज्य प्रदुषण नियन्त्रण मण्डल चित्तौड़गढ़ द्वारा पर्यावरण जागरुकता हेतु संचालित कार्यक्रमों में भाग लेते हुए वंडर हुनर प्रदर्शनी के आयोजन सहित जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियों में अपनी पूर्ण सहभागिता दर्ज की। कम्पनी में आयोजित कार्यक्रम के अन्त में पर्यावरण विभाग के राहुल बंसल ने सभी आगन्तुको का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन योगेश त्रिपाठी द्वारा किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जे.के. सीमेंट द्वारा विशेष स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आरएएस एवं आरपीएस प्रशिक्षु ने विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के अनुभव, किया मार्गदर्शन