24 News Update Udaipur. एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर फिर बंधक बना जेवर-नकदी व बाइक लूटने और मां को फोन कर 5 लाख की फिरौती मांगने के मामले में वल्लभनगर थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटे गए जेवर व बाइक बरामद की है। मामले में बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। थानाधिकारी दिनेश पाटीदार ने बताया कि प्रार्थी गोपीलाल किसान है वह करीब 5 साल से पत्नी से अलग रह रहा है। मामले में गिरोह के भदेसर निवासी दशरथ उर्फ शैतानसिंह, डबोक निवासी मोतीलाल और बड़ीसादड़ी निवासी दीपक भाट को गिरफ्तार किया है। दशरथ इस गिरोह का सरगना है। जिसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी और धोखाधड़ी के 3 मामले दर्ज हैं। मोतीलाल गिरोह का छिपा हुआ साथी है, जो चोरी, जानलेवा हमले सहित 3 मामलों में नामजद है। 50 सीसीटीवी खंगाले, गिरोह में एक महिला सहित 6 युवक शामिल पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास के करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साइबर टीम की मदद से आरोपियों की लोकेशन और सीडीआर निकाली गई। इस बीच आरोपी लगातार गोपीलाल को अलग-अलग जगहों पर फोन कर फिरौती की रकम देने के लिए बुलाते रहे। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर घेराबंदी की। जैसे ही आरोपी बाइक से गोपीलाल के पास पहुंचे तो पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में अरोपियों ने बताया कि उनकी गैंग में 6 युवक और एक महिला है। ये बदमाश कुंवार या विधुर पुरुषों को निशाना बनाते हैं। पहले गैंग की महिला बातों में फंसाकर मिलने बुलाती है गैंग में शामिल महिला सबसे पहले लोगों से मोबाइल पर बात करती है। फिर उन्हें सुनसान जगह मिलने बुलाती है। वहां गैंग के सदस्य पहले से मौजूद रहते हैं। महिला को पत्नी, बहन या परिवार की सदस्य बताकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देते है। रकम नहीं देने पर पीड़ित से गहने, मोबाइल, पैसे और वाहन लूट लेते है। साथ ही प्रार्थी का मोबाइल स्वीच आफ कर देते है। फिर उसे अगवा कर दूसरी जगह ले जाते हैं। वहां पीड़ित से उसके रिश्तेदारों को फोन करवाकर फिरौती की डिमांड करते हैं। घटना के बाद हुलिया बदलकर घूमते है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ठेकेदार की ढिठाई से फिर टूटी पाइप लाइन, जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई टेलीग्राम व व्हाट्सएप से चलता था फर्जी खातों का गिरोह, पुलिस ने दबोचे मास्टरमाइंड, देशभर में 719 मामलों में ₹129.72 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़