24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नगर उपखण्ड सप्तम के तहत प्रतापनगर एवं युआईटी जलाशय से 22 मई को होने वाली जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई गई है। सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि यूडीए के माध्यम से चल रहे सड़क विस्तारीकरण के कार्य के दौरान 250 एमएम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइप लाइन की मरम्मत प्रगतिरत है। इसके चलते उक्त क्षेत्र में जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई गई है। आपको बता दें कि यूडीए का ठेकेदार अब तक कई बार लाइन को तोड चुका है जिसके चलते हर बार जलापूर्ति बाधित होती है। ठेकेदार से जब हमने बात की तो कहा कि स्टाफ की गलती से हुआ है। हर बार गलती को दोहराया जाना साफ बता रहा है कि यूडीए के अफसर ठेकेदार पर काई कार्रवाई नहीं करने की ठान चुके हैं व बार बार उसे जान बूझकर लाइन को तोडने का दुस्साहस करने का अवसर खुद प्रदान कर रहे हैं। इस बारे में ना सिर्फ जांच होनी चाहिए बल्कि कलेक्टर के स्तर पर संबंधितों को पनिशमेंट मिलना चाहिए। अब तक इस मामले का संज्ञान अधिकारियों व नेताओं के स्तर पर नहीं लिया जाना भी कई सवाल खड़े करता है कि आखिर वे सरकारी काम की मॉनिटरिंग कर भी रहे हैं या फिर ठेकेदार को अपने हाल पर छोड़ दिया है। इसे लेकर लोगों में गहरा आक्रोष भी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शराब की दुकान पर पैसों की लेनदेन को लेकर दो पक्षो में हुई झड़प, कांच की बोतल से हमला करने पर एक व्यक्ति गंभीर घायल, पीड़ित पक्ष ने थाने में दर्ज कराया मामला, पुलिस ने शुरू की अग्रिम कार्रवाई हनी ट्रेप में फंसाकर मांगी फिरौती, 3 आरोपी गिरफ्तार, किसान को महिला और उसके साथियों ने धमकाया,रुपए लेने के लिए अलग-अलग जगह बुलाते थे