24 News Update उदयपुर। झीलों की नगरी अब कला और सृजनशीलता के रंगों से जगमगाएगी। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के तत्वावधान में अर्बन स्केचर्स उदयपुर, क्रिएटिव सर्किल और ऐसा फॉर यू की संयुक्त पहल से 6 से 16 अक्टूबर तक दस दिवसीय अनूठा कला एवं संस्कृति उत्सव ‘रंगत – रास्ता री…’ आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को खुले कला मंच में बदलकर नागरिकों, कलाकारों और विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि यह उत्सव उदयपुर की सांस्कृतिक आत्मा को सार्वजनिक स्थानों पर जीवंत करने का प्रयास है। शहर की दीवारों, सड़कों और संरचनाओं पर कलाकार, आर्किटेक्ट और डिजाइनर अपने रंगों और कल्पना से शहर की पहचान को नया आयाम देंगे। उत्सव का उद्घाटन नवनिर्मित आरटीओ अंडरपास पर सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे किया जाएगा। इसके बाद दस दिनों तक प्रातः 9:30 बजे से कलाकार और आमजन इस कला यात्रा में भाग ले सकेंगे।
कार्यक्रम संयोजक और ख्यातिप्राप्त आर्किटेक्ट सुनील एस. लड्ढा ने बताया कि यह आयोजन केवल एक कला प्रदर्शनी नहीं है बल्कि नागरिक सहभागिता का उत्सव है। इसका उद्देश्य है कि सड़कें केवल राहें न रहें, बल्कि कला और संवाद का मंच बनें। उन्होंने कहा कि यह विश्व वास्तुकला दिवस के अवसर पर शहर में कला, संस्कृति और शहरी सौंदर्य के मेल का प्रतीक बनेगा।
इस पहल में उदयपुर विकास प्राधिकरण, अर्बन स्केचर्स उदयपुर, क्रिएटिव सर्किल, ऐसा फॉर यू, वंडर सीमेंट, बिरला ओपस पेंट्स, बीएनआई उदयपुर, आईआईए, आईआईआईडी और उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (यूसीसीआई) जैसे संस्थाओं ने सहयोग दिया है। उदयपुर ब्लॉग ने भी इस आयोजन में सहयोगी भूमिका निभाई है।
यूडीए के निदेशक अभियांत्रिकी संजीव शर्मा ने बताया कि यह उत्सव नागरिकों के लिए, नागरिकों द्वारा और नागरिकों का है। उन्होंने आमंत्रण देते हुए कहा, “बस उत्साह लेकर आएं, बाकी व्यवस्था हम संभालेंगे। हर रंग एक कहानी कहेगा और हर स्ट्रोक शहर की पहचान बनेगा।”
इच्छुक प्रतिभागी आयोजन में पंजीकरण के लिए QR कोड स्कैन कर सकते हैं या संबंधित आयोजक संस्थाओं से संपर्क कर सकते हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading