राजसमंद , 21 अक्टूबर। विश्व आयोडीन अल्पता दिवस के उपलक्ष में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । जिसमें मानव स्वास्थ्य के लिये आयोडीन की उपयोगिता और इसकी कमी से होने वाले नुकसान के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। वही स्वास्थ्य भवन में नमक व खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं के साथ बैठक कर आयोडिनयुक्त नमक को लेकर जागरूक किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा ने सभी नमक विक्रेताओं को आयोडीन युक्त नमक का विक्रय करने तथा खाद्य पदार्थो में खुले नमक पर की जाने वाली वैधानिक कार्यवाही को लेकर विस्तार से जानकारी दी तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के बारें में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीमा कुमार ने भी खाद्य कारोबारकर्ताओं से विभिन्न मानको के बारें में जानकारी दी।फ्लोरोसिस कन्सलटंेट प्रिया कालरा ने बैठक में बताया कि आयोडीन हमारे शरीर के लिये एक बेहत आवश्यक माइक्रोन्यूट्रिएंट – सुक्ष्म पोषक तत्व है। आयोडीन गले में स्थित थायराड ग्रंथि के सही ढंग से काम करने और थायराइड हार्मोन बनाने के लिए जरूरी होता है। यह हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म, मानसिक शारीरिक विकास और मस्तिष्क के सुचारू संचालन को नियंत्रित करता है। शरीर में पर्याप्त आयोडीन न होने पर कई तरह के गंभीर विकार हो सकते है जिसमें घंेघा रोग, हाइपोथायरायडिज्म, शारीरिक और मानसिक विकास में रूकावट, गर्भावस्था में जोखिम संभावित होते है।सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने बताया कि आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आज आरबीएसके टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयो में सर्वे एवं जांच कार्य किया जायेगा। इस दौरान आयोडीन की कमी से होने वाले रोगो घेंघा की जांच तथा अन्य निर्धारित सर्वेक्षण गतिविधियां सम्पादित की जायेंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बाड़े में खड़ी पिकअप में भीषण विस्फोट, चालक की दर्दनाक मौत; धमाके से घरों की दीवारें चटकीं