उदयपुर, 21 अक्टूबर। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे जागृति अभियान के तहत खैरोदा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) उदयपुर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित आरोपी को प्रतापगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जावेद खान पुत्र हाजर खान उर्फ बच्चू खान, निवासी साकरिया, थाना रठांजना, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में युवाओं को नशे से बचाने और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई और वल्लभनगर वृत्ताधिकारी श्रवणदास संत के सुपरविजन में खैरोदा थाना पुलिस तथा डीएसटी ने आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर आरोपी की तलाश की। संयुक्त टीम ने प्रतापगढ़ जिले में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के मामले में था वांछितपुलिस के अनुसार खैरोदा थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 30/2025 में आरोपी की तलाश की जा रही थी। यह मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 और 8/29 के तहत दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले में मादक पदार्थों की आपूर्ति, नेटवर्क की अन्य कड़ियों और संभावित सहयोगियों के संबंध में अग्रिम अनुसंधान कर रही है। कार्रवाई में खैरोदा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के साथ कांस्टेबल गणेशाराम (1048) और ओमप्रकाश (1916) शामिल रहे। डीएसटी की ओर से जिला स्पेशल टीम प्रभारी पुलिस निरीक्षक रतनसिंह, हेड कांस्टेबल मुस्ताक खान (57), कांस्टेबल दुर्गेश कुमार (190), गणपतसिंह (1375), वीरेन्द्र (812) तथा साइबर सेल के हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह (2014) ने भूमिका निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में पहले चरण की वोटिंग के लिए मतदान दल रवाना, 10 पंचायत समितियों में कल मतदान खैरोदा पुलिस की बाड़मेर में दबिश, एनडीपीएस के पुराने मामले में वांछित खरथाराम गिरफ्तार