उदयपुर, 21 अक्टूबर। मानसिक तनाव, बेचैनी और जीवन की भागदौड़ के बीच आत्मिक शांति एवं सकारात्मकता की तलाश कर रहे लोगों के लिए उदयपुर में चार दिवसीय मंत्राक्ष ध्यान एवं समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। श्रुत संवेगी मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज के सानिध्य में 23 से 26 अक्टूबर तक गमेर बाग में होने वाले इस नि:शुल्क शिविर में देशभर से करीब 7 हजार साधकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन आदिनाथ दिगंबर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, हिरण मगरी सेक्टर-11 के तत्वावधान में होगा।

सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत के अनुसार शिविर का उद्देश्य ध्यान, साधना और मार्गदर्शन के माध्यम से लोगों को मानसिक बेचैनी व नकारात्मकता से उबरने तथा एकाग्रता और सकारात्मक जीवन दृष्टि विकसित करने के लिए प्रेरित करना है।

ध्यान, ध्वनि साधना और जीवन की समस्याओं पर होगा मंथन

ट्रस्ट अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन तीन विशेष सत्र होंगे। सुबह 4.45 बजे महामंत्राक्ष ध्यान एवं ध्वनि मंत्र साधना यानी साउंड बाथ हीलिंग का आयोजन होगा। दोपहर 2 बजे सप्त चक्र जागरण और स्वर विज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस सत्र का मार्गदर्शन मुनिश्री अप्रमित सागर जी महाराज करेंगे।

भंवर मुण्डलिया ने बताया कि शाम के मंत्राक्ष समाधान सत्र में लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित छह साधकों को मंच पर अपनी समस्याएं रखने और समाधान संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्रतिदिन मेगा लकी ड्रॉ के एक विजेता को मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज से विशेष मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी मिलेगा।

विद्यार्थियों से लेकर परिवारों तक के लिए विशेष सत्र

चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष अशोक शाह ने बताया कि शिविर में ऊर्जा जागरण, सप्त चक्र संतुलन, स्वर विज्ञान, साउंड हीलिंग, कलर थेरेपी, व्यक्तित्व विकास और जीवन समाधान जैसे विषय शामिल किए गए हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भ संस्कार एवं सकारात्मक ऊर्जा पर विशेष सत्र होगा, जिसमें डॉ. राधिका महेश्वरी उपस्थित रहेंगी। विद्यार्थियों को एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास और अध्ययन क्षमता बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही पैरेंटिंग, चाइल्ड डेवलपमेंट और वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने पर भी सत्र होंगे। मुंबई की मनीषा ठक्कर इन विषयों पर विशेष मार्गदर्शन देंगी।

दुबई के एनर्जी वास्तु गुरु, बिजनेस कंसल्टेंट एवं अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ के उपाध्यक्ष जयंत पांडे भी अपने 40 वर्षों के अनुभव के आधार पर ग्रोथ संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। आयोजकों के अनुसार शिविर के लिए पंजीयन जारी है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रतिभागियों के लिए शिविर स्थल पर उपयोगी वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

पंजीयन अनिवार्य

शिविर में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीयन कराना आवश्यक है। इच्छुक साधक मंत्राक्ष शिविर की आधिकारिक पंजीयन वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयोजन नि:शुल्क रहेगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading