24 News update उदयपुर, 9 सितंबर। गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश के कान्हा हवेली सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो ओवरऑल रजत पदक अपने नाम किए। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रेखा आचार्य और राजस्थान महिला टीम की कप्तान पूनम ने अपने-अपने भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव डॉ. देवेंद्र साहू ने बताया कि महिलाओं के 63 किलोग्राम भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रेखा आचार्य ने कुल 495 किलोग्राम वजन उठाकर ओवरऑल रजत पदक हासिल किया। रेखा ने स्क्वेट में 202.5 किलोग्राम वजन उठाकर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं बेंच प्रेस में 120 किलोग्राम वजन उठाकर एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। डेडलिफ्ट में उन्होंने 172.5 किलोग्राम वजन उठाया। इस तरह तीनों स्पर्धाओं में कुल 495 किलोग्राम वजन के साथ रेखा ओवरऑल रजत पदक की विजेता बनीं।इसी प्रकार महिलाओं के 69 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान महिला टीम की कप्तान पूनम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 537.5 किलोग्राम वजन उठाकर ओवरऑल रजत पदक जीता। पूनम ने स्क्वेट में 220 किलोग्राम वजन उठाकर व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। बेंच प्रेस में उन्होंने 155 किलोग्राम वजन उठाकर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया और व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। डेडलिफ्ट में पूनम ने 162.5 किलोग्राम वजन उठाया।राजस्थान टीम के मैनेजर एवं कोच विनोद साहू रहे, जो अंतरराष्ट्रीय निर्णायक होने के साथ भारतीय टीम के कोच भी रह चुके हैं। महिला टीम की मैनेजर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं महाराणा प्रताप पुरस्कार विजेता माला सुखवाल रहीं। राजस्थान सीनियर टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, आयोजन सचिव विनोद साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू, भूपेंद्र व्यास, चंद्रेश सोनी, धापू लोहार, खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान तथा उदयपुर जिला ओलम्पिक संघ के सचिव मुकेश जैन सहित संघ के पदाधिकारियों ने दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर और असारवा रेलसेवा में बढ़ाए डिब्बे साधनों से नहीं, सही दृष्टि से मिलती है सफलता : प्रशांत अग्रवाल