24 News Update जयपुर 07 अप्रैल। पुलिस दूरसंचार जोधपुर रेंज में तैनात उप अधीक्षक पुलिस श्री दिलीप सिंह ने हाल ही में नई दिल्ली के प्रतिष्ठित आर. के. खन्ना स्टेडियम में आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 में सिल्वर मेडल जीतकर विभाग का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद श्री सिंह ने जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने श्री दिलीप सिंह की इस शानदार सफलता पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और उनकी पीठ थपथपाई। डीजीपी ने इस अवसर पर कहा कि अखिल भारतीय पुलिस टेनिस प्रतियोगिता के इतिहास में राजस्थान पुलिस के किसी अधिकारी द्वारा प्राप्त किया गया यह अब तक का पहला पदक है। उन्होंने इस जीत को पुलिस विभाग की उत्कृष्ट खेल भावना और कड़े अनुशासन का प्रतिफल बताते हुए इसे पूरे महकमे के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण करार दिया। कड़े मुकाबले में हासिल किया रजत पदक उल्लेखनीय है कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) द्वारा 24 से 28 मार्च 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देश भर की पुलिस बलों ने हिस्सा लिया था। श्री दिलीप सिंह ने ओपन डबल्स इवेंट के कड़े मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। टेनिस कोर्ट पर सफलताओं का सिलसिला श्री दिलीप सिंह टेनिस के मैदान पर लगातार अपनी जीत का परचम लहरा रहे हैं। इस राष्ट्रीय पदक को हासिल करने से पूर्व वे राजस्थान राज्य सिविल सेवा के अंतर्गत आयोजित 10वीं (2024-25) एवं 11वीं (2025-26) सी.एस. चैलेंजर कप टेनिस प्रतियोगिता में भी लगातार दो बार विजेता रह चुके हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बाड़मेर में सीमा पार से आई 5 किलो मेटाफेटामाइन ड्रग के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 25 करोड़ रुपये है कीमत,एटीएस राजस्थान- गुजरात और सदर बाड़मेर थाना पुलिस ने की कार्रवाई; सरहद पार पाकिस्तान से जुड़ा सप्लाई का नेटवर्क जयपुर रेंज की 21वीं अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज