24 News Update जयपुर — राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। आगामी 8 जून को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा, जबकि सरपंच और पंच पदों के लिए भी इसी दिन वोटिंग होगी। इसके बाद 9 जून को मतगणना और उपसरपंचों का चुनाव, 10 जून को जिला प्रमुख/प्रधान और 11 जून को उपप्रधान पदों के लिए निर्वाचन संपन्न होगा।किस-किस पद पर होंगे उपचुनाव?इन उपचुनावों के तहत जिला प्रमुख के 1, प्रधान के 2, उपप्रधान के 1, जिला परिषद सदस्य के 7, पंचायत समिति सदस्य के 18, सरपंच के 17, उपसरपंच के 15 और पंच के 169 पदों पर चुनाव कराए जाएंगे।🔹 मुख्य तिथियां एवं समय-सारणी:📌 जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यनामांकन की अंतिम तिथि: 26 मई (11 बजे से 3 बजे तक)संवीक्षा: 27 मई सुबह 11 बजे सेनाम वापसी: 28 मई (दोपहर 3 बजे तक)मतदान: 8 जून (प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक)मतगणना: 9 जून (प्रातः 9 बजे से)📌 जिला प्रमुख / प्रधानमतदान (यदि आवश्यक): 10 जून (दोपहर 3 से 5 बजे तक)परिणाम की घोषणा: मतदान समाप्ति के बाद तुरंत📌 उपप्रधानमतदान (यदि आवश्यक): 11 जून (दोपहर 3 से 5 बजे तक)📌 सरपंच व पंचनामांकन: 26 मई (10 बजे से 3 बजे तक)संवीक्षा और नाम वापसी: 27 मईमतदान: 8 जून (प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक)मतगणना: 8 जून (मतदान समाप्ति के तुरंत बाद)📌 उपसरपंचचुनाव: 9 जून (दोपहर 12 से 1 बजे के मध्य, यदि आवश्यक) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन जयपुर में 50 लाख की चोरी करने वाले नौकर पति-पत्नी गिरफ्तार, सोने-हीरे के जेवरात व नकदी बरामद