24 News Update जयपुर,. जयपुर में एक शातिर नौकर और उसकी पत्नी ने अपने मालिक के घर से करीब 50 लाख रुपए के सोने, चांदी, हीरे के गहनों और नकदी लेकर फरार हो गए थे। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने बिहार के मधुबनी जिले से आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है।डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित राजेन्द्र बाकलीवाल ने दो माह पहले ही अपने घर में काम करने के लिए दिनेश कुमार (22) पुत्र श्याम कृष्ण यादव और उसकी पत्नी चुन्नी उर्फ आरती को रखा था। 16 मई की शाम को जब परिवार बाजार गया था, उसी दौरान दिनेश और उसकी पत्नी ने चोरी को अंजाम दिया। परिवार के लौटने पर अलमारी में रखे पत्नी के दो सोने के हीरे लगी चूड़ियां, एक सोने की चेन, दो सोने की गिन्नियां, एक हीरे का गला हार, 3-4 सोने की अंगूठियां, लगभग तीन कैरेट का हीरा और अन्य कीमती जेवरात व नकदी गायब मिले।पुलिस को सूचना मिलते ही टीम ने तकनीकी मदद से आरोपियों की खोज शुरू की। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने दिनेश कुमार और उसकी पत्नी को उनके गांव धनौजा, मधुबनी (बिहार) से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-हीरे के जेवरात, लगभग 2 लाख 60 हजार 400 रुपये नकद और दो विदेशी मुद्रा नोट भी बरामद हुए हैं।डीसीपी अमित कुमार ने कहा कि आरोपियों ने विश्वास का दुरुपयोग करते हुए अपने मालिकों के घर से यह भारी चोरी की, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच से उन्हें पकड़ना संभव हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान पंचायतीराज उपचुनाव : 8 जून को मतदान, 10 से 11 जून तक प्रमुखों का चयन राजस्थान में 8वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित: 96.66% छात्र-पास, लड़कियों ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड