24 news Update उदयपुर। राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को बी ब्लॉक शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विविध सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अगुवाई राजस्थान प्रदेश सचिव एवं उदयपुर प्रभारी डिंपल कंवर राठौड़ ने की, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने इसकी अध्यक्षता की।बी ब्लॉक संगठन महामंत्री सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में चार चरणों में मनाया गया। पहले चरण में सुबह 9 बजे बोहरा गणेश मंदिर में 21 किलो मोदक का भोग लगाकर दर्शनार्थियों में वितरित किया गया और प्रदेश अध्यक्ष की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण टांक, महामंत्री दिनेश पालीवाल, धर्मा पटेल, राकेश पालीवाल, शंकर चौधरी, एडवोकेट शरीफ छिपा, मुकेश बडगूजर, शंभू सिंह राठौड़ और मंडल कार्यकारिणी उपस्थित रहे।दूसरे चरण में 11 बजे चित्रकूट नगर स्थित प्रयास संस्थान में मंदबुद्धि बालकों के साथ जन्मदिन मनाया गया। युवा नेता दिनेश डांगी और देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बच्चों के साथ केक काटा और अल्पाहार करवा कर सेवा का कार्यक्रम संपन्न कराया।तीसरे चरण में 1 बजे परशुराम चौराहा स्थित अपना घर गौशाला में बीमार गायों को 100 किलो हरी घास और गुड़ खिलाकर सेवा की गई। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर गुर्जर, शंकर भाटिया, किशोर जोशी, नेमीचंद माली, यश वैष्णव, पुष्पेंद्र सिंह, विनीत गुर्जर, शिवराज सिंह शामिल थे।चौथे चरण में 3 बजे हिरण मंगरी स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल में भर्ती रोगियों और उनके परिजनों को 101 किलो फल वितरित किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मयंक खमेसरा, अमित श्रीवास्तव, सलीम खान, महेश मेनारिया, नरेंद्र राठौड़, प्रकाश हरकावत ने सेवा कार्य में भाग लिया।सभी कार्यक्रमों में उदयपुर प्रभारी डिंपल कंवर राठौड़, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. राव कल्याण सिंह, पंकज शर्मा, हरीश शर्मा, भरत आमेटा, गोविंद सक्सेना, निवर्तमान पार्षद गौरव प्रताप सिंह, हर्षित सोनी, विनोद जैन, मंडल अध्यक्ष अमित सुहालका, महेश धन्नावत, सत्यनारायण टांक, श्याम सुंदर, कालू गुर्जर, मयंक खमेसरा सहित कई अन्य उपस्थित रहे। सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि सभी कार्यक्रमों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा और समाजहित के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन को विशेष बनाया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation PUCL और वामपंथी दलों ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का किया कड़ा विरोध, रिहाई और लोकतांत्रिक अधिकार बहाल करने की मांग एमडीएस की कियाना परिहार ने वर्ल्ड कैडेट शतरंज चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक