— 11 चुनाव लड़े, 9 जीते, बोले—घर से एक रुपया खर्च नहीं किया; महापौर-पार्षद पार्टी नहीं, पूरी जनता के प्रतिनिधि उदयपुर, 12 अक्टूबर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जनप्रतिनिधियों को राजनीति में नैतिकता और ईमानदारी का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि सही काम हो तो पक्ष-विपक्ष की परवाह किए बिना करना चाहिए और गलत काम अपनी पार्टी का भी हो तो उसका साथ नहीं देना चाहिए, परिणाम चाहे जो हो। कटारिया का यह बयान कहीं पर कहीं निशाने जैसा है, इसका असर उदयपुर में भी देखने को मिल सकता है। कटारिया इन दिनों खुद उदयपुर में अपने प्रभाव क्षेत्र को लेकर जूझ रहे हैं। ऐसे में इस बयान के उदयपुर में कई मायने निकाले जा सकते हैं। कौन सांप है व किसे सीढी बनाया जा रहा है यह भी देखने वाली बात होगी।जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आचार्य चिदानंद महाराज के 68वें जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में कटारिया ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि किसी पार्टी के नहीं, बल्कि पूरी जनता के प्रतिनिधि होते हैं। पार्षद पूरे वार्ड और महापौर पूरे शहर के लिए जवाबदेह है, भले ही किसी ने उसे वोट दिया हो या नहीं। कटारिया ने राजनीति को सांप-सीढ़ी का खेल बताते हुए कहा कि इसमें कभी ऊपर तो कभी नीचे जाना पड़ता है, लेकिन राजनीतिक नुकसान के डर से गलत रास्ता नहीं चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने काम और आचरण से ऐसी पहचान बनानी चाहिए कि लोग ईमानदारी का उदाहरण दें। कटारिया ने अपने राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे 11 चुनाव लड़ चुके हैं और 9 में जीत हासिल की, लेकिन किसी चुनाव में घर से एक रुपया खर्च नहीं किया। जनता से मिला सहयोग जनता के काम में लगाया और इसी से संतोष मिलता है।जोधपुर के महापौर प्रसन्नचंद मेहता का उल्लेख करते हुए कटारिया ने कहा कि वे 35 साल से उनके साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रहे हैं। कई बार प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिली, लेकिन इस बार गाड़ी पार हो गई। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद मांगने के बजाय ईमानदारी और सेवाभाव से काम करने का आशीर्वाद मांगना चाहिए। कटारिया ने जनप्रतिनिधियों से समाज की प्रतिष्ठा बढ़ाने, सेवा धर्म अपनाने और गलती होने पर क्षमा मांगने में संकोच नहीं करने की अपील भी की। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित निकायों के महापौर और अध्यक्ष मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अजमेर महिला जेल से बंदियों को अवैध रूप से घर ले जाने वाली निलंबित जेलर कोटा से गिरफ्तार, फरारी के दौरान साइबर तकनीकी मदद से कोटा के आवासीय फ्लैट से दबोचा