24 News Update उदयपुर। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की 28वीं महत्वपूर्ण बैठक 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को पश्चिम बंगाल के सुंदरबन टाइगर रिज़र्व में आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 9 बजे से केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री की अध्यक्षता में होगी। इस उच्चस्तरीय बैठक में ग्रीन पीपल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं NTCA के सदस्य राहुल भटनागर को आमंत्रित किया गया है। उनका आमंत्रण पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और व्याघ्र संरक्षण के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान और सक्रिय भूमिका को रेखांकित करता है। इस बैठक में देशभर के व्याघ्र अभयारण्यों की स्थिति, संरक्षण रणनीतियों, मानव-वन्यजीव संघर्ष, सुंदरबन जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन किया जाएगा। माना जा रहा है कि राहुल भटनागर बैठक में सामुदायिक सहभागिता, हरित पहल और सतत संरक्षण मॉडल पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखेंगे। NTCA की यह बैठक न केवल राष्ट्रीय स्तर पर व्याघ्र संरक्षण की दिशा तय करेगी, बल्कि सुंदरबन जैसे वैश्विक महत्व के पारिस्थितिक क्षेत्र में संरक्षण प्रयासों को नई गति देने में भी अहम साबित होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लोककलाओं का महाकुंभ 21 दिसंबर से, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, कोमल कोठारी लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित होंगे दो दिग्गज कलाकार एकलिंग नाथ सेवा संगठन नायरा गृह उद्योग से जोडेगा सैंकडों महिलाओं को, आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं