24 News Update उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था द रेडिएंट एकेडमी में कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय ‘एड्जू फन फेस्ट’ का रविवार से भव्य आगाज़ हुआ। पहले ही दिन विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नवाचारपूर्ण आयोजन विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को बढ़ाते हैं और उनमें आत्मविश्वास का संचार करते हैं। उन्होंने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के साथ प्रयोगात्मक सीख का बेहतर माध्यम बताया।फेस्ट की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई, जहां विद्यार्थियों ने पढ़ाई को नए और रोचक तरीके से अनुभव किया। पहले दिन बायोनिक्स और मैथ्स मेनिया जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।वाईएसपी डिवीजन हेड यतीश गोयल ने बताया कि पहले दिन की गतिविधियां सफल रहीं। आगामी दिनों में वंडर लैब और हिस्टोरा जैसी रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिलेगा।संस्था प्रबंधन के अनुसार यह फेस्ट 1 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक सेक्टर-3 स्थित रेडिएंट टावर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में विशेष उत्साह है तथा पंजीकरण लगातार जारी हैं। सीख और मनोरंजन का समन्वययह ‘एड्जू फन फेस्ट’ विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और मनोरंजन का सशक्त मंच बनकर उभर रहा है, जो उनकी पढ़ाई को अधिक प्रभावी, सरल और रोचक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्रमण भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्मोत्सव कल, शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा संसद में उठा उदयपुर का मुद्दा: डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम के लिए आरबीआई का ‘म्यूलहंटर’ तैयार