24 News Update उदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आज उदयपुर के जिला एवं सेशन न्यायालय के बार हाल में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने न्यायालय में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए कई बेंचों का गठन किया।इस लोक अदालत में मोटर एक्सीडेंट, चेक अनादरण, फौजदारी, पारिवारिक विवाद और अन्य सिविल मामलों सहित सैकड़ों प्रकरण रखे गए, जिन्हें आपसी समझौते और राजीनामे के माध्यम से निपटाया जा रहा है। इन मामलों के निस्तारण के लिए बैंकों और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी भी अदालत में उपस्थित रहे।प्री-लिटिगेशन स्तर पर भी कई मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें लोन से जुड़े विवाद और अन्य प्रकरण शामिल हैं। लोक अदालतों का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या में कमी लाना, समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखना और परिवारों में सुख-समृद्धि को बढ़ावा देना है।गौरतलब है कि हाल के वर्षों में नियमित रूप से आयोजित हो रही लोक अदालतों से न्यायालयों में लंबित मामलों का भार कम करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।इस अवसर पर न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने कहा, “लोक अदालतें न केवल विवादों का शीघ्र निपटारा करती हैं, बल्कि समाज में समरसता और आपसी सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं।“ Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्थानांतरण और डीपीसी को लेकर चरणबद्ध आंदोलन भारत पाक युद्व को मध्य नजर किया स्थगित 15 करोड़ की लागत से बने कंकुबाई-सोहनलालजी धाकड़ राउमावि शिशोदा का शिक्षामंत्री ने किया उद्घाटन, पीएमश्री योजना में शामिल करने की घोषणा