24 News Update उदयपुर, 11 जुलाई। मानसून में अब लगातार बारिश का दौर चलने से खतरा बढ़ गया है। बजाय सड़कें सही करने के और सुविधाओं का विस्तार करने के, जिला प्रशासन ने ऐन मौके पर अपनी जिम्मेदारी से पल् ा झाड़ दिया है। चेतावनी जारी की है रायत गांव में जाएं तो अपनी रिस्क पर जाएं। याने प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं है कि सड़क को ठीक किया जाए। वह कह रह है कि ग्रामीण सड़क है घुमावदार सड़क है। ये बहाने बताते हैं कि सरकारी सिस्टम में कोई भी इनिशिएटिव लेकर काम नहीं करना चाहता। यह चेतावनी अगर मानसून से पहले जारी होती तब तो माना जा सकता था कि सरकारी इंटेंशन में दम है मगर अब चेतावनी जारी करना साफ बता रहा है कि व्यवस्था सुधारने का चैलेंज लेने का माद्दा ही नहीं बचा है। चेतावनी में कहा गया है कि शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं। ऐसा कहकर बचा नहीं जा सकता। जो पीकर आ रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई तो हो पहले।बहरहाल, जिला प्रशासन की विज्ञप्ति में कहा गया है कि मानसून के दौर में उदयपुर पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। बड़ी संख्या में पर्यटक तथा स्थानीय लोग प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने के लिए भ्रमण करते हैं। इन दिनों जिले का रायता हिल्स क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मानसूनी दौर में किसी प्रकार के हादसों से बचने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने अपील जारी की है।विभाग के सहायक अभियंता उपखण्ड गिर्वा अजय पाल सिंह राणावत ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से रायता की पहाड़िया पर्यटन की दृष्टि से विकसित हुई है। मानसून में पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि रहती है। चूंकि उदयपुर से रायता को जोड़ने वाली सड़क ग्रामीण सड़क है जो कि घुमावदार एवं घाट सेक्शन वाली है। मानसून में भूस्खलन की समस्या बनी रहती है। अतः आमजन से रायता जाने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने एवं मदिरापान करके वाहन नहीं चलाने की अपील की है। भारी वर्षा की चेतावनी में उक्त मार्ग पर जाने से बचें, ताकि जान-माल की हानि से बचा जा सकें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जन आधार द्वितीय स्तरीय सत्यापन के लिए ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी अधिकृत हरित क्रांति अभियान, चीरवा वनक्षेत्र में लगाए 1100 फलदार पौधे